Crime in Uttarakhand: देहरादून, ऋषिकेश और रुड़की में हाल के दिनों में सामने आई ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाओं को लेकर राज्य की कानून-व्यवस्था पर सियासी हलचल तेज हो गई है। विपक्ष ने इन घटनाओं को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
वहीं इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं और घटनाओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने साफ किया कि अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
वन मंत्री ने बताया कि सरकार ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। साथ ही यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी एजेंसियां समन्वय के साथ काम कर रही हैं।

