एक ओर प्रदेशभर में बारिश से बढ़ी लोगों की परेशानियां, तो दूसरी ओर फसलों के लिए हुई वरदान साबित

एक ओर प्रदेशभर में बारिश से बढ़ी लोगों की परेशानियां, तो दूसरी ओर फसलों के लिए हुई वरदान साबित
Spread the love

देहरादून। पांच दिन से निकली धूप के बाद आसमान में छाए बादल। इस बारिश से बढ़ी ठंड ने जहां लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है, वहीं ये बारिश गेहूं, सरसों, गन्ना और सब्जियों की फसल के लिए वरदान है। करीब एक सप्ताह से दिन में तेज धूप से गर्मी का एहसास होने लगा था। वहीं दो दिन से फिर आसमान में बादल छाए रहने से मौसम में ठंडक बढ़ने लगी थी। रविवार को भी दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। इसके बाद शाम करीब पांच बजे बारिश शुरू हो गई। इसके बाद चली ठंडी हवाओं के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

वहीं दिनभर कोहरा और बादल छाए रहने व शाम को बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 21 था जो रविवार को घटकर 18 डिग्री सेल्सियस रह गया। वहीं दूसरी ओर यह बारिश फसलों के लिए वरदान बताई जा रही है। पाले में खराब हो रही फसलों के लिए ये बारिश खाद का काम करेगी। मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी ने बताया कि इस समय बारिश सभी फसलों के लिए लाभकारी साबित होगी। हालांकि अब तेज बारिश या ओलावृष्टि होती है तो सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *