यूपी कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आज ग्रहण करेंगे कार्यभार, पार्टी नेता कर रहे समारोह को यादगार बनाने की तैयारी

यूपी कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आज ग्रहण करेंगे कार्यभार, पार्टी नेता कर रहे समारोह को यादगार बनाने की तैयारी
Spread the love

उत्तर प्रदेश।  कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष बृजलाल खाबरी समेत सभी प्रांतीय अध्यक्षों के कार्यभार ग्रहण करने को लेकर शुक्रवार को दिन भर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियां चलती रहीं। खाबरी के लखनऊ की सीमा में प्रवेश करने पर उनका जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।

खाबरी और उनकी टीम में शामिल प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, नकुल दुबे, अनिल यादव (इटावा) व योगेश दीक्षित आठ अक्तूबर को पदभार ग्रहण करेंगे। सेवादल के मुख्य संगठक प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी हो रही है। वहीं उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई समेत अन्य कांग्रेस के फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी भी प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए तैयारियां कर रहे हैं। कांग्रेस के संगठन महासचिव दिनेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रदेश मुख्यालय पहुंचने का अनुरोध किया है।

admin

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *