द्रौपदी मुर्मू होंगी एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार

द्रौपदी मुर्मू होंगी एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार
Spread the love

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए ने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में द्रौपदी मुर्मू के नाम पर सहमति बनी। ओडिशा की रहने वाली द्रौपदी मुर्मू इससे पहले झारखंड की पहली महिला आदिवासी राज्यपाल भी रह चुकी हैं।  भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुर्मू के नाम का एलान करते हुए कहा कि इस बार पार्टी नेताओं के बीच राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए 20 नामों पर चर्चा हुई। इसमें तय हुआ कि इस बार चुनाव के लिए पूर्वी भारत से कोई, महिला और आदिवासी होना चाहिए। द्रौपदी मुर्मू अगर यह चुनाव जीतती हैं, तो वे राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी। वहीं, विपक्षी दलों ने संयुक्त रूप से यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *