तिरंगा यात्रा के साथ देश भक्ति के नारों से गुंजयांमान हुई दून नगरी, निषाद पार्टी ने प्रेस क्लब में मनाया अमृत महोत्सव

तिरंगा यात्रा के साथ देश भक्ति के नारों से गुंजयांमान हुई दून नगरी, निषाद पार्टी ने प्रेस क्लब में मनाया अमृत महोत्सव
Spread the love

देहरादून। हमारा देश इस वर्ष अंग्रेजो से मिली अपनी आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है। आजादी के इस जश्न को पूरे भारतवर्ष में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान देशभर में कई सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रमों का भव्य एवं दिब्य आयोजन किया जा रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव देशभर में देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य के साथ साथ हर घर तिरंगा अभियान भी संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में केंद्र सरकार में भाजपा की घटक दल निषाद पार्टी ने अपने उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में आशारोड़ी देहरादून से प्रेस क्लब घंटाघर तक तिरंगा यात्रा निकाली। जिसके बाद प्रेस क्लब देहरादून में आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए मीडिया को संबोधित किया। पूरे कार्यकर्म में भारत माता की जय व वंदेमातरम् के नारे लगते रहे, निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित पदाधिकारी खासे उत्साहित दिखे, तिरंगा यात्रा सहित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोग भी भारी तादाद में जुटे।

संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करते हुए उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा व् देहरादून जिला अध्यक्ष निशांत रॉय ने बताया की रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना है। साथ ही सड़कों पर जब भी किसी सामाजिक कार्यों या त्योहारों पर रैली निकाली जाती है तो इसी तरह हुडदंग ना करते हुए देश भक्ति के मर्यादित भाव से ओत प्रोत होकर शामिल होने हेतु युवाओं को जागृत करना भी है। वही दोनों अध्यक्षों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान व् निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद जी के निर्देश पर आज से 3 दिन तक शुरू हुए हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने व अमृत महोत्सव को सामूहिक रूप से मनाने हेतु भी सभी से आग्रह किया।

साथ ही कहा की हर घर तिरंगा अभियान का विरोध कर अपने घरों में तिरंगा ना फहराने वाले देश विरोधी मानसिकता से भरे लोगों पर भी नजर रखें, साथ ही अपने कार्यकर्ताओ से कहा कि अगर किसी घर में तिरंगा लगा हुआ ना दिखे तो अपनी तरफ से तिरंगा भेंट कर इस अभियान को सफल बनाएं।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा, देहरादून जिलाध्यक्ष निशांत रॉय, सहित समस्त प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य मौजूद रहे…

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *