पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की मां ने रविवार देर रात को ली अंतिम सांस, सीएम धामी ने किया जताया दुःख 

 पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की मां ने रविवार देर रात को ली अंतिम सांस, सीएम धामी ने किया जताया दुःख 
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की मां सावित्री देवी का देहरादून में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। उन्हें देहरादून के एक निजी अस्पताल में करीब चार दिन पहले भर्ती कराया गया था। रविवार की देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी की माताजी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की माताजी सावित्री देवी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

admin

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *