देहरादून: आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विजिलेंस ने मारा छापा, कई मामलों से संबंधित दस्तावेजों को किया कब्जे में

देहरादून: आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विजिलेंस ने मारा छापा, कई मामलों से संबंधित दस्तावेजों को किया कब्जे में
Spread the love

देहरादून।  आयुर्वेद विश्वविद्यालय में शुक्रवार को विजिलेंस ने छापा मारकर कई मामलों से संबंधित दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया। करीब तीन घंटे अधिकारी विश्वविद्यालय कैंपस में मौजूद रहे। हालांकि, इस दौरान किसी से पूछताछ की बात सामने नहीं आई है। विजिलेंस आयुर्वेद विवि में कई अनियमितताओं की जांच कर रही है।

इसमें विवि के लिए सामग्री खरीद, भर्ती और वित्तीय अनियमितताएं शामिल हैं। यह सब मामले 2017 से 2021 तक के सामने आए थे। विजिलेंस मामलों में खुली जांच कर रही है। इस संबंध में पहले विजिलेंस की टीमें अधिकारियों से पूछताछ भी कर चुकी है। हालांकि, अभी किसी मामले में विजिलेंस अंतिम फैसले तक नहीं पहुंची है।

 सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर को टीम विश्वविद्यालय पहुंची थी। यहां पर कई अनुभागों में विजिलेंस के अधिकारियों ने छापा मारा। वहां से बहुत से दस्तावेजों को कब्जे में लिया गया। इस दौरान किसी अधिकारी से पूछताछ नहीं की गई है। बताया जा रहा कि विजिलेंस कार्रवाई को शनिवार को भी जारी रख सकती है। सूत्रों के मुताबिक, बयान दर्ज करने के लिए विजिलेंस ने कई अधिकारियों को नोटिस भी भेजे हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *