साइबर ठगी का शिकार हुए 02 व्यक्तियों के खाते में साइबर सैल चमोली द्वारा वापस करायी गयी 22,800/- रूपये की धनराशि

साइबर ठगी का शिकार हुए 02 व्यक्तियों के खाते में साइबर सैल चमोली द्वारा वापस करायी गयी 22,800/- रूपये की धनराशि
Spread the love

चमोली। पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे द्वारा साईबर अपराधों की रोकथाम हेतु गठित साईबर सैल द्वारा जनपद में साइबर फ्रॉड सम्बन्धी किसी भी शिकायत पर क्षेत्राधिकारी साइबर- नताशा सिंह के पर्यवेक्षण में तत्परता से कार्य करते हुए साइबर ठगी का शिकार हुए लोगों के खाते में धनराशि वापस कराई जा रही है। इसी क्रम में अजय कृष्णा बिष्ट निवासी चमोली द्वारा साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी जिसमें उनके द्वारा जानकारी दी गयी की क्रिप्टो एक्सचेन्ज बिनान्स पर उनके द्वारा INR को USDT में एक्सचेन्ज करने हेतु अन्जान व्यक्ति को 2800/- रू0 दिये गये, जिसके पश्चात उक्त व्यक्ति द्वारा उन्हें ना ही USDT दी गयी और ना ही उनके पैसे वापस किये गये। उक्त शिकायत पर साइबर सैल द्वारा त्वरित कार्यावाही करते हुए सम्बन्धित कम्पनी से पत्राचार कर तकनीकी सहायता से उक्त व्यक्ति के खाते में 2,800/- रू0 की धनराशि वापस कराई गयी, शिकायतकर्ता द्वारा जानकारी दी गयी की उनके खाते में उक्त धनराशि आ गयी है।

दिनांक 06 जून को योगेश कुंवर निवासी गैरसैंण द्वारा साइबर सैल चमोली को जानकारी दी गयी कि किसी अन्जान व्यक्ति द्वारा फोन कॉल कर खुद को परिचित बताकर गूगल पे के माध्यम से उन्हें पैसे भेजने की बात कहकर उनके साथ 20,000/- रू0 की साइबर ठगी की गयी है। उक्त शिकायत पर साइबर सैल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित कम्पनी से पत्राचार कर तकनीकी सहायता से उक्त व्यक्ति के खाते में 20,000/- रू0 की धनराशि वापस कराई गयी। शिकायतकर्ता द्वारा धनराशि वापस आने की जानकारी साइबर सैल को दी गई।
साइबर ठगी का शिकार उपरोक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा उनके खाते में धनराशि वापस आने पर साइबर सैल का सहृदय धन्यवाद किया गया।

admin

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *