देहरादून- प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश में बारिश,ओलावृष्टि और तेज गति से आंधी तूफान के साथ ही बिजली कड़कने के कारण प्रदेश के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खेती किसानी में मौसम के बदलाव से जो आपदा जैसे हालात बने है उन्हें देखते हुए कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में इन्श्योरेंस है
वहां पर इंश्योरेंस के जरिए तो वही जिन क्षेत्रों ने तैंतीस फीसदी से ज्यादा नुकसान हुआ है वहां पर आपदा के मानकों के अनुरूप केंद्र सरकार की ओर से सहायता राशि किसानों को दी जाएगी। गणेश जोशी ने कहा कि इसके लिए सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ हरसंभव मदद के लिए खड़ी है।

