देहरादून: समग्र शिक्षा के अंतर्गत व्यावसायिक प्रशिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

देहरादून: समग्र शिक्षा के अंतर्गत व्यावसायिक प्रशिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

देहरादून: समग्र शिक्षा के अंतर्गत पांच दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर आज विजन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में एन.जे. पोर्टिको, देहरादून में प्रारंभ हुआ।

मुख्य अतिथि उप परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा श्री प्रद्युमन रावत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत व्यावसायिक शिक्षा की भूमिका और महत्व पर अपने विचार रखे।

छात्रों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

श्री रावत ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से भविष्य में छात्रों को न केवल रोजगार बल्कि स्वरोजगार के भी अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा प्रणाली में व्यावसायिक शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशिक्षकों की उपस्थिति

इस अवसर पर विजन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर  संजय झा, वरिष्ठ जिला समन्वयक  जयप्रकाश सेमवाल, सभी जिला समन्वयक, प्रशिक्षण टीम और लगभग 75 व्यावसायिक प्रशिक्षक उपस्थित रहे।